रायबरेली: ऊंचाहार चेयरमैन ने हिंदू गरीबों के घर पहुंचाई आवश्यक खाद्य सामग्री और नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ईद पर हिंदू मुस्लिम मिलकर पकवान का स्वाद चखें,   गरीबों के घर में भी व्यंजन बने,  खुशियां इस ड्योढी पर भी अठखेलियां करें जहां मुफलिसी है। इस भावना से नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरमैन ने सोमवार को गरीबों में सामग्री और नगद राशि का वितरण किया है। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के …

रायबरेली। ईद पर हिंदू मुस्लिम मिलकर पकवान का स्वाद चखें,   गरीबों के घर में भी व्यंजन बने,  खुशियां इस ड्योढी पर भी अठखेलियां करें जहां मुफलिसी है। इस भावना से नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरमैन ने सोमवार को गरीबों में सामग्री और नगद राशि का वितरण किया है। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान ने सोमवार की दोपहर अपने कार्यालय में पहले तो सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के साथ बैठक करके उनका कुशल क्षेम जाना। फिर सभी को ईद के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री और नगद राशि प्रदान की।

सके बाद उन्होंने अपने नगर क्षेत्र में अति गरीब परिवारों के यहां पहुंचकर यह सामग्री वितरित की है। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने हिंदू परिवारों में भी सामग्री और नगद राशि का वितरण किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मो फारूक , अरविंद मौर्य , संतोष कुमार , राम कली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पढ़ें- लखनऊ: ईद पर्व को लेकर बनारसी सेवईं की बाजारों में धूम

संबंधित समाचार