अयोध्या: बहू ने सास व जेठ पर लगाया मोबाइल व नकदी चोरी करने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
मिल्कीपुर/अयोध्या। जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के कड़बड़ का पुरवा गांव निवासी एक बहू ने अपनी सास व जेठ के विरुद्ध मोबाइल और नकदी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। रेखा पत्नी उमेश कुमार पांडे ने पुलिस को दिए …
मिल्कीपुर/अयोध्या। जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के कड़बड़ का पुरवा गांव निवासी एक बहू ने अपनी सास व जेठ के विरुद्ध मोबाइल और नकदी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रेखा पत्नी उमेश कुमार पांडे ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते रविवार की रात लगभग 12 बजे वह अपने बच्चे को लेकर सो गई थी और चारपाई पर उसका मोबाइल रखा हुआ था। मोबाइल कवर में 5 हजार रुपए भी थे। पीड़िता रेखा ने सुबह देखा कि उसका मोबाइल चारपाई से गायब था।
पीड़िता ने अपनी सास देवराजी व जेठ रमेश कुमार पांडे के खिलाफ मोबाइल चोरी का शिकायती प्रार्थना पुलिस को दे दिया। कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक राजाराम ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि यदि उन लोगों द्वारा मोबाइल चुराया गया है तो वापस कराते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: भूमि खरीद में 3 करोड़ से अधिक की स्टांप शुल्क चोरी, स्टांप आयुक्त ने बैठाई जांच
