लखनऊ पुलिस का खुलासा: राजकरन की हत्या के लिए कई दिन से रेकी कर रहे थे आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीबीडी थानांतर्गत किसान पथ पर आनंदी वॉटर पार्क के समीप गत रविवार रात हुई फायरिंग के मामले में खुलासा हुआ है कि राजकरन की हत्या करने के लिए अजय यादव, रंजीत यादव और अजीत पिछले कई दिनों से रेकी कर रहे थे। घटना के दिन भी आरोपियों ने गांव से राजकरन का पीछा किया …

लखनऊ। बीबीडी थानांतर्गत किसान पथ पर आनंदी वॉटर पार्क के समीप गत रविवार रात हुई फायरिंग के मामले में खुलासा हुआ है कि राजकरन की हत्या करने के लिए अजय यादव, रंजीत यादव और अजीत पिछले कई दिनों से रेकी कर रहे थे। घटना के दिन भी आरोपियों ने गांव से राजकरन का पीछा किया था।

शक्तिमान से हो रही पूछताछ

बीबीडी प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे आनंदी वॉटर पार्क के समीप हरसमो गांव के ग्राम प्रधान बबुआ के भाई राजकरन पर मां की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने फायरिंग की गई थी। राजकरन के दाहिने हाथ में एक गोली लगी थी। राजकरन ने गांव के ही रहने वाले अजीत यादव, रंजीत यादव, अजय यादव व रंजीत के बेटे शक्तिमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। देर रात पुलिस ने शक्तिमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

डीसीपी ने 2018 में हुए हत्या के मामले की रिपोर्ट मांगी

इधर डीसीपी पूर्वी अमित आनंद ने 2018 में हुए अजय यादव, रंजीत व अजीत यादव की मां के हत्या के मामले की रिपोर्ट मांगी है। डीसीपी ने बताया कि इस हत्या के मामले में हरसमो ग्राम प्रधान बबुआ और उसका भाई राजकरन नामजद आरोपी थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दंपती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार