जौनपुर: सनकी भतीजे ने चाचा समेत चार लोगों को मारी गोली, एक की मौत, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। सोमवार आधी रात नेवढ़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी वहीं गोली खत्म होने पर एक को तमंचे की बट से पीटा। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 गंभीर बताए जा रहे हैं। सोमवार देर रात करीब 12 बजे राजबली यादव का …

जौनपुर। सोमवार आधी रात नेवढ़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी वहीं गोली खत्म होने पर एक को तमंचे की बट से पीटा। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 गंभीर बताए जा रहे हैं।

सोमवार देर रात करीब 12 बजे राजबली यादव का भतीजा आकाश यादव उर्फ राजू कमर में तमंचा खोंसकर घर के बाहर सो रहे राजबली यादव के पास पहुंचा। राजबली यादव और भतीजे आकाश में कहासुनी हो गई। तमतमाए आकाश ने कमर से तमंचा निकालकर राजबली यादव के पेट में 2 गोलियां दाग दी।

राजबली यादव के बगल की खाट पर उनकी भी लेटी हुई थीं। गोली की आवाज सुनकर पत्नी शांति देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आकाश ने उनके पेट में गोली मार दी। बहू विमला देवी घर से बाहर दौड़ कर आईं तो आकाश ने उसको भी गोली मार दी। घर के अंदर से 12 वर्षीय गौरव अपनी मां के पीछे दौड़ा आया तो सनकी आकाश ने उसे भी गोली मार दी।

गोलियां खत्म होने पर जब राजबली यादव के बेटे रवींद्र यादव ने उसको पकड़ना चाहा। तमंचे के बट से आकाश ने उस पर वार किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक राजबली की मौत हो चुकी थी। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें- वाराणसी: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

 

 

संबंधित समाचार