रायबरेली: दो साल बाद ईदगाहों में नजर आई रौनक, अदा की गई नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दो साल बाद शहर से लेकर गांव तक ईद का त्यौहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रंग बिरंगी , सफेद पोशाकों से ईदगाहों से लेकर मस्जिदों तक नूरानी शमां नजर आई। मंगलवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है । इस मौके पर सुरक्षा के मुकम्मल …

रायबरेली। दो साल बाद शहर से लेकर गांव तक ईद का त्यौहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रंग बिरंगी , सफेद पोशाकों से ईदगाहों से लेकर मस्जिदों तक नूरानी शमां नजर आई।

मंगलवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है । इस मौके पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। सुबह ईद की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। रायबरेली शहर के रेलवे लाइन के किनारे स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने जमात में नमाज अदा की है। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नमाज अदा की गई है। ईद का खुत्बा सुना गया।

रोजा , नमाज , तरावीह , सदका ए फित्र , जकात नेक काम की रब की बारगाह में कबूलियत की दुआएं की , फिर खुदा का शुक्रिया अदा किया गया। जिले के लालगंज , डलमऊ , मतिनगंज , ऊंचाहार , सलोन, नसीराबाद , बछरावां आदि स्थानों पर शांति और सद्भाव के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है । सभी ईदगाहों में पुलिस बल तैनात किया गया था।

पढ़ें- लखनऊ: नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार