कासगंज की पटि‍याली में हुआ भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और टेंपो की भिड़ंत में सात की मौत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मंगलवार की सुबह कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटि‍याली कोतवाली के अशोकपुर हाइवे पर सत्‍संग में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्‍सीडेंट हो गया। बोलेरो और टेंपो की सीधी भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्‍य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस …

कानपुर। मंगलवार की सुबह कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटि‍याली कोतवाली के अशोकपुर हाइवे पर सत्‍संग में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्‍सीडेंट हो गया। बोलेरो और टेंपो की सीधी भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्‍य लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने कासगंज में सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।

पढ़ें- रुद्रपुर: ड्यूटी पर तैनात एसआई को वाहन ने टक्कर मारकर किया घायल

संबंधित समाचार