बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
बाराबंकी। थाना क्षेत्र दरियाबाद गांव में अंतर्गत ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दरियाबाद के चिर्री खजूरी गांव निवासी बैजनाथ यादव पुत्र रामसहाय यादव जोकि आज भोर में 3:00 बजे के …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र दरियाबाद गांव में अंतर्गत ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना दरियाबाद के चिर्री खजूरी गांव निवासी बैजनाथ यादव पुत्र रामसहाय यादव जोकि आज भोर में 3:00 बजे के करीब अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गेहूं लाद कर ला रहे थे।
गांव के समीप पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के बगल बनी खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक बैजनाथ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ें- बस्ती: बस ने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से मारी टक्कर, मौत
