प्रयागराज : विदाई करवाने पहुंचे साले को जीजा ने मारी गोली, पत्नी-बच्चों को बनाया बंधक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। शहर के नैनी कोतवाली क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने साले को गोली मार दी। इसके बाद अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। उसने करीब 10 घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक आरोपी को समझाने की कोशिश की। जिसके बाद वह पत्‍नी-बच्‍चे …

प्रयागराज। शहर के नैनी कोतवाली क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने साले को गोली मार दी। इसके बाद अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। उसने करीब 10 घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक आरोपी को समझाने की कोशिश की। जिसके बाद वह पत्‍नी-बच्‍चे को मुक्‍त करने और खुद को पुलिस के हवाले करने पर राजी हुआ। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

युवक को हाथ में लगी

यह मामला कनैला गांव का बताया जा रहा है, जहां पर सोमवार को सेना से रिटायर संजय शुक्ला नाम का साला अभिषेक मिश्रा अपनी बहन अपनी बहन की विदाई कराने के लिए पहुंचा था। दरवाजा खोलते ही संजय शुक्ला ने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी। युवक की किस्मत अच्छी थी कि गोली उसके हाथ में जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। वहीं, घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद फौजी ने कमरे में खुद को परिवार समेत बंद कर लिया है और बंदूक की नोक पर बंधक बनाए रखा।

10 घंटे तक बनाए रखा बंधक

घटना की सूचना मिलने पर नैनी पुलिस के अलावा एसपी यमुनापार व सीओ करछना मौके पर पहुंचे और चारों ओर से घर को घेर लिया गया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आरोपी पुलिस को लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उससे दरवाजा खुलवाने को कहा तो पत्‍नी और बच्‍चे को गोली मार देगा। करीब 10 घंटे तक चले बवाल के बाद देर रात 12:30 बजे वह पत्‍नी-बच्‍चे को मुक्‍त करने और खुद को पुलिस के हवाले करने पर राजी हुआ।

ये था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव निवासी संजय शुक्ला पुत्र देवी प्रसाद शुक्ला सेना से रिटायर हैं। वह कनैला गांव में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। उसकी ससुराल वालों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। वहीं, जब सोमवार शाम साला अभिषेक अपनी बहन की विदाई कराने के लिए पहुंचा, तो संजय ने उस पर फायरिंग कर दी। पत्‍नी और बच्‍चे को बंधक बनाने के बाद घर में तोड़फोड़ भी की।

संबंधित समाचार