आजमगढ़ : बिजली चोरी का निकाला ऐसा जुगाड़, अधिकारी भी रह गए दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी बीच जिले के फूलपुर कस्बा में बिजली चोरी को लेकर एक हैरान करने का वाला मामला सामने आया है। जिसमें बिजली चोरी करने के लिए …

आजमगढ़। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी बीच जिले के फूलपुर कस्बा में बिजली चोरी को लेकर एक हैरान करने का वाला मामला सामने आया है। जिसमें बिजली चोरी करने के लिए आरोपियों ने ऐसा जुगाड़ अपनाया जिसमें मीटर में छेड़छाड़ के बिल को सात से 10 गुना तक कम किया जा सकता था। वहीं, आरोपियों के विरुद्ध सिधारी हाईड़िल स्थित विभागीय थाने में केस दर्ज कराया है।

जिले में बिजली की चोरी पर लगाने के लिए अधिशासी अभियंता रामपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मंगलवार को अभियान चलाया गया। जिसमें कैफी आजमी मार्ग के सुदनीपुर स्थित अलाउद्दीन फ्लोर मिल में बिजली के मीटरों की जांच शुरू की गई। इस दौरान मीटर के अंदर (बाईपास) से चोरी करने का नया मामला प्रकाश में आया, जिससे अधिकारी दंग रह गए। शबाना आजमी मार्ग ऊदपुर स्थित अशरफ आजमी एवं रईस आजमी के परिसर में लगे मीटर की जांच की गई। वहां भी बाईपास कर बिजली की चोरी पकड़ी गई। तीनों आरोपियों को विद्युत कनेक्शन काट दिये गए।जेई शेखर सिंह एवं सहायक अभियंता मीटर मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

ऐसे करते थे बिजली चोरी

उपभोक्ता मीटर के इनपुट टर्मिनल से आउटपुट टर्मिनल को कापर के छोटे से तार के टुकड़े से जोड़कर (शार्ट करके) बिजली का उपयोग करते हैं जिसके कारण मीटर की रीडिग सात गुना से दस गुना कम हो जाती है और बिजली चोरी अलग से। फूलपुर क्षेत्र में यह पहला मामला है। पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की गई है।

पढ़ें-रायबरेली: बिजली चोरी की जांच करने गए आठ बिजली कर्मियों को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त