बिजनौर: शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर मिला सोसाइट नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। शिक्षक ने खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मौके से मिले सोसाइट नोट में बिजनौर निवासी प्रदीप चौहान पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए …

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। शिक्षक ने खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मौके से मिले सोसाइट नोट में बिजनौर निवासी प्रदीप चौहान पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह (65) पुत्र हरपाल सिंह निवासी परमावाला प्राइवेट शिक्षक था। इसी बीच बिजनौर निवासी प्रदीप चौहान द्वारा नोकरी लगवाने के लिए उससे पैसों की मांग की थी। देवेन्द्र ने उक्त रकम प्रदीप चौहान को देने की बात कही है, लेकिन पैसे लेकर भी प्रदीप ने नोकरी नहीं लगवाई।

आरोप है कि गांव के कई युवकों के पैसे देवेन्द्र ने अपनी जिम्मेदारी पर आरोपी को दिलवाए थे, लेकिन पैसों के लेनदेन में धोखा होने के चलते समाज के तानों से तंग आकर देवेंद्र ने अपने खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस बारीकी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ताऊ-भतीजे समेत चार घायल

संबंधित समाचार