प्रयागराज: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, सात बदमाश गिरफ्तार, दो बड़े हत्याकांड का हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 7 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दो बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है, फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। थाना थरवई क्षेत्र में अन्तर्राज्यीय कुख्यात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन …

प्रयागराज। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 7 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दो बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है, फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

थाना थरवई क्षेत्र में अन्तर्राज्यीय कुख्यात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पूछताछ में प्रयागराज के थाना क्षेत्र फाफामऊ के गोहरी में 4 लोगों की हत्या और डकैती के अलावा थाना क्षेत्र थरवई के खेवराज पुर में 5 लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हुआ है।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए एसएसपी अजय कुमार ने टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अपर मुख्य सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन, अवनीश अवस्थी ने प्रयागराज पुलिस की सफलता पर और चुनौतीपूर्ण और सनसनीख़ेज घटनाओं के सटीक खुलासे पर ईनाम की घोषणा तत्काल प्रभाव से की गई है।

पढें- काशीपुर: डॉक्टर के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, लाखों के जेवर लूटे

संबंधित समाचार