बाराबंकी: सुबेहा में पहुंचा तेंदुआ, बंदर को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र सुबेहा अंतर्गत एक गांव में ग्रामीणों द्वारा एक तेंदुआ देखे जाने पर दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण के अनुसार तेंदुए ने मंगलवार रात एक बंदर को अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम जंगल में तेंदुए की तलाश में जुट गई है। सुबेहा थाना …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र सुबेहा अंतर्गत एक गांव में ग्रामीणों द्वारा एक तेंदुआ देखे जाने पर दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण के अनुसार तेंदुए ने मंगलवार रात एक बंदर को अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम जंगल में तेंदुए की तलाश में जुट गई है। सुबेहा थाना के शरीफाबाद गांव में एक तेंदुए ने जमकर खूनी खेल खेला।

जिसमें तेंदुए ने गांव स्थित कुडवा गंदा पटरी पर एक बंदर को अपना निवाला बना लिया। यह पूरा नजारा गांव के रहने वाले प्रहलाद यादव देखा। बताया कि वह अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। तो पास के खेत में बहुत से बंदरों की जोर-जोर से आवाज आ रही थी। इस पर जब प्रहलाद पास गए तो वहां का नजारा देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए।

एक तेंदुआ एक बंदर को अपना शिकार बनाए हुए था। जिसे देखकर बंदर के सभी साथी जोर जोर से आवाज व उछल कूद कर रहे थे। शिकार करने के बाद तेंदुआ पड़ोस में मौजूद इंद्रसेन के पानी भरे खेत में गर्मी मिटाने के लिए चला गया। तेंदुए की आने की खबर सुनकर आस-पड़ोस के दर्जनों गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

क्षेत्र के ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों निकल नहीं रहे हैं। वन दारोगा अनुज कुमार ने टीम व ग्रामीणों को लेकर गांव के पास जंगलों में कांबिंग शुरू कर दी है। उन्होंने बताया जिस जानवर के पगचिन्ह मिले हैं उसे देखकर तेंदुआ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पगचिन्हों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें-बहराइच: तेंदुआ ने 13 लोगों पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को मारा, स्थिति नियंत्रण से बाहर

संबंधित समाचार