ताजमहल विवाद : जगतगुरु परमहंसाचार्य ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, वापस भेजे गए अयोध्या
आगरा। ताजमहल में प्रवेश और पूजा करने के लिए पहुंचे जगतगुरु परमहंसाचार्य को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया था। वहीं, जगतगुरु परमहंसाचार्य को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में अयोध्या रवाना कर दिया गया। जिसके बाद जगतगुरु ने पुलिस पर उनका फोन छीनने और अभद्रता का आरोप लगाया है। अनशन रहेगा जारी मंगलवार को …
आगरा। ताजमहल में प्रवेश और पूजा करने के लिए पहुंचे जगतगुरु परमहंसाचार्य को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया था। वहीं, जगतगुरु परमहंसाचार्य को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में अयोध्या रवाना कर दिया गया। जिसके बाद जगतगुरु ने पुलिस पर उनका फोन छीनने और अभद्रता का आरोप लगाया है।
अनशन रहेगा जारी
मंगलवार को ताजमहल देखने पहुंचे जगतगुरू परमहंसाचार्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर कीठम गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया था। वहीं, अरेस्ट किए जाने के बाद जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि जब तक वो भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल नहीं देख लेते, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अयोध्या पहुंचकर वो अपनी आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इसके बाद जो भी निर्णय लेंगे, उससे अवगत कराया जाएगा।
समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प
पुलिस द्वारा जगतगुरु परमहंसाचार्य बीच रास्ते में रोक जाने पर महंत के समर्थकों ने खुलकर नाराजगी जताई थी। इस दौरान समर्थकों की पुलिस से तकरार भी हुई। बाद में पुलिस जगतगुरु को कीठम स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी। उन्हें वहां पर नजरबंद कर दिया गया।
एसएसपी ने परमहंसाचार्य की बात
जगतगुरू परमहंसाचार्य को नजरबंद किए जाने के बाद बुधवार को सुबह करीब 10 बजे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह गेस्ट हाउस पहुंचे। एसएसपी ने जगतगुरु से बात की। बातचीत में एसएसपी ने उन्हें पूरी सुरक्षा के बीच में अयोध्या भेजने की बात कही थी। इसके बाद करीब साढे़ 10 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें अयोध्या ले जाया गया।
यह भी पढ़ें:-जगद्गुरु परमहंस आचार्य को ताजमहल में नहीं मिली एंट्री, भगवा पहनने की वजह से लौटाए गए वापस
