छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, एक जवान शहीद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा में आज पुलिस जवानों और नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि आज सुबह जवानों का दल गश्त के लिए निकला था। इसी दौरान जिला नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी के …
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा में आज पुलिस जवानों और नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि आज सुबह जवानों का दल गश्त के लिए निकला था। इसी दौरान जिला नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी के मध्य पुलिस के दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बीच जिला रिजर्व पुलिस का प्रधान आरक्षक सालिक राम मरकाम शहीद हो गया। नक्सली घनें जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। कुलारगुड़ा क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है। घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि सालिक राम मरकाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ग्राम करमोति के रहने वाले थे।शहीद का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके गृहग्राम रवाना किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बड़े हमले की सूचना पर बस्तर पुलिस अलर्ट
