अयोध्या: दंगा भड़काने की साजिश में शामिल फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। 26 अप्रैल की रात अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिश में शामिल तीन और शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों फरार आरोपियों पर आईजी ने 50-50 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य साजिशकर्ता समेत सात को गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों गिरफ्तार …
अयोध्या। 26 अप्रैल की रात अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिश में शामिल तीन और शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों फरार आरोपियों पर आईजी ने 50-50 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य साजिशकर्ता समेत सात को गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों गिरफ्तार शातिरों के पास से भी टोपी और बाइक बरामद की गई है।
बता दें कि 26 अप्रैल की रात्रि शहर अयोध्या के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर, आपत्तिजनक वस्तु व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर शहर में दंगा फैलाने की कोशिश अंजाम दी गई थी। आईजी कवींद्र प्रताप सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा शीघ्र से शीघ्र शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने तीनों फरार ईनामियों को देवकाली के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शरदचन्द्र मिश्रा निवासी 99 अंगूरीबाग कोतवाली नगर, सुशील कुमार यादव निवासी तोपपुर सहादतगंज थाना कैंट और अनिल कुमार चौहान कुम्हार मण्डी सहादतगंज थाना कैण्ट जनपद शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50-50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। तीनों के पास से तीन बाइकें और टोपी बरामद की गई है।
तीनों के विरुद्ध कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में देवेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमप्रकाश, उप निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, सुनील कुमार चौकी प्रभारी देवकाली, राजेश कुमार यादव चौकी प्रभारी अलीगढ़, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज, विश्वदीपक तिवारी, ज्ञानप्रकाश यादव, रितिक राव, राहुल यादव, विकास यादव, रौनक सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
पढ़ें-अयोध्या: ट्रक की लाइट से बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन, पीछे से बस ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी रेफर
