सीतापुर: खाई में कार पलटने से दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की रात एक कार के खाई में पलटने से उसमें सवार चाचा भतीजी की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसवां सिधौली मार्ग पर अहमदाबाद गांव के पास रात करीब दो बजे यह हादसा …

सीतापुर। जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की रात एक कार के खाई में पलटने से उसमें सवार चाचा भतीजी की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिसवां सिधौली मार्ग पर अहमदाबाद गांव के पास रात करीब दो बजे यह हादसा उस समय हुआ जब एक मांगलिक कार्यक्रम में टांडा वापस लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी।

इस हादसे में अजीत वर्मा और उनकी भतीजी अंशिका वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल आशीष वर्मा, पत्नी वंदना और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां आशीष और वंदना की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें-मुरादाबाद : टीकाकरण में बरत रहे उदासीनता, केंद्र पर सन्नाटा

संबंधित समाचार