रामपुर: पैदल चल रहे राहगीर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
रामपुर/अमृत विचार। रेवड़ी चौकी के पास पैदल जा रहे राहगीर को अज्ञात वाहन रौद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेवड़ी चौकी के गांव दीपपुर के पास रात को पैदल जा रहे ग्रामीण को किसी अज्ञात …
रामपुर/अमृत विचार। रेवड़ी चौकी के पास पैदल जा रहे राहगीर को अज्ञात वाहन रौद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेवड़ी चौकी के गांव दीपपुर के पास रात को पैदल जा रहे ग्रामीण को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था। मंगलवार शाम को दीपपुर के कुछ बच्चे बकरियां चराने के लिए घर से निकले, तो बच्चों ने खाई में शव के शव को पड़े देखा,तो उनके होश उड़ गए। बाद में बच्चों ने इसकी सूचना गांव के ही चौकीदार को दी।
चौकीदार ने रेवड़ी चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त करने के लिए शव की तलाशी ली। घटनास्थल के आसपास खोजबीन करने पर एक फोन पड़ा दिखाई दिया जिसको चार्ज करके फोन में उपलब्ध नंबर से बात की गई। तब परिजनों से ज्ञात हुआ कि मृतक पटवाई थाना क्षेत्र के गांव रजौड़ा का रहने वाला 40 वर्षीय लल्लू सिंह है।
वह संभल जनपद के चंदौसी स्थित इंट भट्टे पर मजदूरी करता है घर लौटते वक़्त रात में शाहबाद से साधन नहीं मिलने के कारण वह पैदल दीपपुर गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- बहराइच: तिलक समारोह में उत्पात मचाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
