रामपुर : ‘रजा लाइब्रेरी में अमेरिका से भी आते हैं शोधकर्ता’
रामपुर, अमृत विचार। ईद पर अमेरिका से नूरमहल आईं प्रोफेसर मौरा मितचेल को रामपुर की कला और संस्कृति भा गई। उन्होंने शाही खानदान की मेहमान नवाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुर कला-संस्कृति के मामले में लाजवाब है। अमेरिका की प्रोफेसर मौरा मितचेल ने बुधवार को पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद …
रामपुर, अमृत विचार। ईद पर अमेरिका से नूरमहल आईं प्रोफेसर मौरा मितचेल को रामपुर की कला और संस्कृति भा गई। उन्होंने शाही खानदान की मेहमान नवाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुर कला-संस्कृति के मामले में लाजवाब है।
अमेरिका की प्रोफेसर मौरा मितचेल ने बुधवार को पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के साथ रामपुर के इतिहास और यहां की कला व संस्कृति पर चर्चा की। शाही दस्तरख्वान पर व्यंजनों का लुत्फ लिया। मौरा ने कहा कि रजा लाइब्रेरी का अमेरिका में भी महत्व है और उनके देश के शोधकर्ता भी इस लाइब्रेरी से लाभान्वित हो रहे हैं।
पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि अमेरिका की प्रोफेसर ने अंतराष्ट्रीय धर्म शास्त्र में पीएचडी की है। वह भारत के कई शहर घूम चुकी हैं, लेकिन रामपुर की कला, संस्कृति और मेहमान नवाजी से वह बहुत प्रभावित हुई हैं। अमेरिकी मेहमान ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिताया और गुरुवार को वो रामपुर से रवाना होंगी।
ये भी पढ़ें:- राणा दंपती के खिलाफ राजद्रोह का अभियोग लगाना मूर्खतापूर्ण- देवेंद्र फडणवीस
