मुरादाबाद : सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार मामा भांजे को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार मामा भांजे को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में सौप दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र में दीलपुर ववनीया निवासी जमील (28) पुत्र अब्दुल रहमान निजी फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी बहन तसमीला और भांजे सुभान को लेकर शाम सात बजे घर आ रहे थे। इसी दौरान भावपुरा और कचनाल के बीच सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी। बाइक खड़ी करने पर तसमीला बाइक से उतरकर खड़ी हो गई। इतने में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें जमील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- बरेली: स्वच्छता के आधार पर पांच स्कूल होंगे पुरस्कृत, सर्वेक्षण जारी
