बरेली: लॉटरी से चुने गए 58 हज सेवक, चार बरेली के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों की मदद और मार्गदर्शन के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से भेजे जाने वाले 58 हज सेवकों का चयन किया गया है। इनमें चार बरेली जिले से शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कल्याण भवन में लॉटरी सिस्टम से हज सेवकों को चुना। वहीं हज …

 बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों की मदद और मार्गदर्शन के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से भेजे जाने वाले 58 हज सेवकों का चयन किया गया है। इनमें चार बरेली जिले से शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कल्याण भवन में लॉटरी सिस्टम से हज सेवकों को चुना। वहीं हज की पहली किस्त 6 मई तक जमा करने की अंतिम तारीख है।

यूपी से जाने वाले हज यात्रियों के सहायता व मार्गदर्शन को प्रदेश सरकार की ओर से भेजे जाने वाले खादिमुल हुज्जाज ( हज सेवक ) के चयन के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, अध्यक्ष प्रदेश राज्य हज समिति मोहसिन रजा द्वारा लाटरी समारोह, कल्याण भवन समाज कल्याण निदेशालय में कराया गया।

इसमें बड़ी संख्या में खादिमुल हुज्जाज ( हज सेवक ) हेतु आवेदन करने वाली महिलाओं व पुरुष के अतिरिक्त मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रथम बार खादिमुल हुज्जाज ( हज सेवक ) के चयन हेतु पारदर्शी प्रतिक्रिया के अंतर्गत लाटरी द्वारा सार्वजनिक रूप से आवेदक एवं उपस्थित प्रतिभागियों से पर्ची निकलवाकर चयन किया गया।

पूरे प्रदेश से 57 पुरुष व एक महिला का चयन किया गया। लखनऊ से जानकारी देते हुए प्रदेश हज कमेटी के सदस्य ड. एस ई हुदा ने बताया कि ख़ादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) का चयन लाटरी के जरिए हुआ। प्रदेश भर में कार्यरत सरकारी कर्मियों से प्राप्त ऑनलाइन कुल 343 आवेदनों में से 58 आवेदकों का चयन मुख्य सूची व 6 आवेदकों का चयन प्रतीक्षा सूची से करने के लिए लॉटरी 4 मई को लॉटरी निकाली गई।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ां वारसी ने राज्य के सभी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हज सेवक द्वारा हज के दौरान सभी आजमीन को सेवा मिलेगी। शनिवार और रविवार को हज सेवकों की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद सभी हज सेवक सऊदी जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कुतुबखाना में पुल के बजाए शहर में चले लाइट मेट्रो

संबंधित समाचार