आगरा में लड़की का पोस्ट वायरल, कहा- रात में परिवार वाले कर देंगे हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। सोशल मीडिया पर थाना कमलानगर के प्रभारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक लड़की की ऑडियो और तहरीर वायरल हुई है। वायरल ऑडियो में पुलिस की ओर से खुद को गलत तरह से नाबालिग साबित कर परिजनों के सपुर्द करने और रात में परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की बात कह रही है। …

आगरा। सोशल मीडिया पर थाना कमलानगर के प्रभारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक लड़की की ऑडियो और तहरीर वायरल हुई है। वायरल ऑडियो में पुलिस की ओर से खुद को गलत तरह से नाबालिग साबित कर परिजनों के सपुर्द करने और रात में परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की बात कह रही है। मामले में थाना प्रभारी विधिक कार्रवाई का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर देर शाम एक लड़की का ऑडियो और तहरीर वायरल हुई है। युवती आरोप लगा रही है की वो बालिग है और मर्जी से विवाह करना चाहती थी।

परिजनों के विरोध पर वो 30 मार्च को थाना कमलानगर में सुरक्षा मांगने गयी थी पर थाना कमलानगर प्रभारी उत्तम चंद्र पटेल और परिजनों द्वारा उसके फर्जी दस्तावेज दिखाकर उसे उसकी मर्जी के बिना परिजनों को दे दिया। परिजन उसे सादाबाद लेकर आ गए हैं और आज रात में वो उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कहीं अज्ञात जगह ले जाकर हत्या कर देंगे।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर किसान की हत्या

संबंधित समाचार