आगरा से मुंबई का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, गुरुवार से फिर से शुरू की गई उड़ान सेवा
आगरा। इंडिगो एयरलाइंस गुरुवार से मुंबई आगरा के बीच फिर से उड़ान की शुरुआत कर रही है। 25 मार्च को इस रूट पर उड़ान सेवा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद से आगरा से मुंबई जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब फिर से करीब 40 दिन …
आगरा। इंडिगो एयरलाइंस गुरुवार से मुंबई आगरा के बीच फिर से उड़ान की शुरुआत कर रही है। 25 मार्च को इस रूट पर उड़ान सेवा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद से आगरा से मुंबई जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब फिर से करीब 40 दिन बाद आगरा से मुंबई के बीच उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तैयारी कर दी है और गुरुवार को उड़ान शुरू हो सकती है।
अब इंडिगो हफ्ते में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई से आगरा के बीच फ्लाइट उपलब्ध कराएगी। गुरुवार को आगरा मुंबई के बीच उड़ान शुरू होने के बाद आगरा चार शहरों से जुड़ जाएगा। अभी तक आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ और अब मुंबई के लिए उड़ान है।
2 जून से इंडिगो एयरलाइंस अहमदाबाद के लिए भी उड़ान शुरू करने वाला है। जिसके लिए वेबसाइट पर बुकिंग शुरू की जा चुकी हैं। उसके बाद आगरा से पांच शहर फ्लाइट के जरिए जुड़ेंगे।
पढ़ें- उन्नाव : रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार
