Madrid Open : चोट से वापसी के बाद राफेल नडाल सीधे सेट में जीते, अब सेबेस्टियन कोर्डा से होगी भिड़ंत
मैड्रिड। स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने चोट के बाद वापसी करते हुए अच्छी शुरूआत की और मैड्रिड ओपन में मियोमीर केसमानोविच को सीधे सेट में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने बुधवार को यहां घरेलू सरजमीं पर 6-1 7-6 की जीत से शुरुआत की। जीत के बाद नडाल रियाल मैड्रिड का चैम्पिंयस …
मैड्रिड। स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने चोट के बाद वापसी करते हुए अच्छी शुरूआत की और मैड्रिड ओपन में मियोमीर केसमानोविच को सीधे सेट में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने बुधवार को यहां घरेलू सरजमीं पर 6-1 7-6 की जीत से शुरुआत की। जीत के बाद नडाल रियाल मैड्रिड का चैम्पिंयस लीग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे।
Back on track!
?? @RafaelNadal makes winning return in Madrid. @ATPTour_ES | @atptour | #MMOPEN pic.twitter.com/KkT4fSyOTt
— #MMOPEN (@MutuaMadridOpen) May 5, 2022
नडाल ने कहा, ‘‘चोट से वापसी के बाद मैं हमेशा काफी मैच खेलना चाहता हूं ताकि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर सकूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मेरे लिये जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। ’’ इससे पहले गत चैम्पियन एलेक्जैंडर ज्वेरेव ने मारिन सिलिच को 4-6 6-4 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा से होगा।
Passion. Intensity. Belief.@RafaelNadal | @atptour | @ATPTour_ES #MMOPEN pic.twitter.com/gFO9w7s0f5
— #MMOPEN (@MutuaMadridOpen) May 5, 2022
स्टेफानोस सिटसिपास ने लुकास पौउली को और आठवें वरीय फेलिक्स ऑगर एलियासिमे ने क्रिस्टियन गारिन को हराया। क्वालीफायर डुसान लाजोविच ने पांचवें वरीय कैस्पर रूड को हराकर उलटफेर किया जबकि नौंवे वरीय कैमरन नौरी ने अमेरिका के जॉन इस्नर को हराया।
एंडी मरे बीमारी के कारण जोकोविच के खिलाफ मैच से हटे
मैड्रिड। एंडी मरे बीमारी के कारण गुरुवार को मैड्रिड ओपन टेनिस में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के खिलाफ अपने मैच से हट गए। यह घोषणा दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे दौर के मैच के शुरू होने से कुछ समय पहले ही हुई। कूल्हे की दो बार सर्जरी कराकर वापसी करने वाले मरे ने मैड्रिड में अपने शुरुआती दो मैच डोमिनिक थिएम और डेनिस शापोवालोव को हराया था। इस साल जनवरी के बाद यह पहला मौका था जब विश्व रैंकिंग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने लगातार दो मैच जीते है। मरे की बीमारी के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। मरे की मौजूदा रैंकिंग 78 हैं और इसमें लगातार सुधार हो रहा है।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : लाइव मैच के दौरान लड़की ने घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, देखिए वीडियो
