Russia Ukraine War : रूस ने 9 मई को यूक्रेन के खिलाफ औपचारिक युद्ध की घोषणा की खबरों से किया इनकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। रूस ने आगामी दिनों में यूक्रेन के खिलाफ औपचारिक युद्ध घोषणा की खबरों को ‘बकवास’ बताते हुए कहा कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं हैं। रूस यूक्रेन पर हमले को अपना विशेष सैन्य अभियान बताता रहा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस तहर की खबरे पूरी तरह अफवाह है इसमें …

मास्को। रूस ने आगामी दिनों में यूक्रेन के खिलाफ औपचारिक युद्ध घोषणा की खबरों को ‘बकवास’ बताते हुए कहा कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं हैं। रूस यूक्रेन पर हमले को अपना विशेष सैन्य अभियान बताता रहा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस तहर की खबरे पूरी तरह अफवाह है इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं।

बीबीसी के अनुसार पश्चिमी देशों अधिकारियों ने माना है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नौ मई की विजय परेड पर यूक्रेन के सैन्य कार्रवाई को बढ़ाने की घोषणा करने के लिए कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने भी कहा था कि रूस नौ मई की विजय दिवस परेड में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर सकता है। ट

ताजा रिपोर्टों से पता चलता है कि हाल ही में कुछ नागरिकों की सफल निकासी के बाद स्टीलवर्क्स पर फिरसे हमले शुरू हो गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस की लगातार बमबारी से सिटी सेंटर की सड़कों को मलबे, शवों और बिना फटे बमों से हटाया जा रहा है। शहर के बड़े हिस्से खंडहर बन गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि आगामी कुछ दिन कीव और ओडेसा में और मारियुपोल में और अन्य शहरों काफी कठिन होंगे।

रूस के मुद्दे पर जॉनसन और किशिदा करेंगे बैठक
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरूवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ बैठक कर रूस पर दबाव बनाने के नए तरीके पर विचार विर्मश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में इस बात पर ध्यान दिया जायेगा रूस पर कैसे दबाव बनाया जाए और सहयोगियों की रूस के तेल और गैस पर कम निर्भरता को कम किया जाये। रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन और किशिदा भी दोनों देशों के बीच एक नई रक्षा साझेदारी के लिए तैयार हैं। इस समझौता ब्रिटेन और जापान की सेनाओं को प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और आपदा राहत के लिए एक साथ तैनात करने की अनुमति देगा। किशिदा की प्रधानमंत्री के रूप में यह पहली ब्रिटेन यात्रा है। यह पहली बार होगा जब जापान किसी यूरोपीय देश के साथ इस तरह के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगा।

ये भी पढ़ें : भारतीय-अमेरिकी रिचर्ड वर्मा को अपने खुफिया सलाहकार बोर्ड में शामिल करना चाहते हैं जो बाइडेन

संबंधित समाचार