सोनभद्र: अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से गिरी नीचे, दो लोगों की हुई मौत
सोनभद्र। जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार दोनों मृतक झारखंड के सिंघीताली के रहने वाले थे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया …
सोनभद्र। जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि कार सवार दोनों मृतक झारखंड के सिंघीताली के रहने वाले थे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि झारखंड के सिंघीताली गांव निवासी दिलीप चंद्रवंशी (25), रंजन चौबे (28) और पचरू बैठा (23) कार से वाराणसी जा रहे थे कि बीती देर रात आमडीह गांव के पास कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकरा गयी और फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणाें ने बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दिलीप और पचरू को मृत घोषित कर दिया जबकि रंजन की भी हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
देर रात तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी रही। नाम और पता मालूम होने के बाद परिवार वालों को सूचना दी गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पढ़ें-बहराइच: आंधी और पानी ने मचाई तबाही, 1200 से अधिक मुर्गियों की मौत
