Russia Ukraine War : अजोवस्तल से तीन दिन के लिए मानवीय गलियारा खोलेगा रूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूसी सेना ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के मारियुपोल में अवरुद्ध अजोवस्तल संयंत्र से नागरिकों को निकालने के लिए गुरुवार से शनिवार तक मानवीय गलियारा खोलेगी। रूस सरकार के मानवीय प्रतिक्रिया के संयुक्त समन्वय मुख्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस गलियारे से तीन दिन तक स्थानीय समयानुसार 08:00 …

मॉस्को। रूसी सेना ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के मारियुपोल में अवरुद्ध अजोवस्तल संयंत्र से नागरिकों को निकालने के लिए गुरुवार से शनिवार तक मानवीय गलियारा खोलेगी।

रूस सरकार के मानवीय प्रतिक्रिया के संयुक्त समन्वय मुख्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस गलियारे से तीन दिन तक स्थानीय समयानुसार 08:00 से 18:00 बजे तक लोगों को निकाला जा सकेगा। इस अवधि के दौरान, रूसी सेना और डोनेट्स्क की सेना एकतरफा युद्धविराम के बाद रूस और यूक्रेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: टायर फटने से अनियंत्रित कार पुलिया की रेलिंग पर चढ़ी, घायल परिवार जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार