‘कश्मीर की कली’ हिना खान ने ट्रेडिशनल लुक से जीता फैंस का दिल, देखें PHOTOS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। हिना खान ने अपने डेब्यू शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पब्लिसिटी पाई और ‘अक्षरा’ का रोल फैंस के दिमाग में अभी भी ताजा है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया …

मुंबई। हिना खान ने अपने डेब्यू शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पब्लिसिटी पाई और ‘अक्षरा’ का रोल फैंस के दिमाग में अभी भी ताजा है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रही हैं।

इन तस्वीरों में हिना खान पिंक कढ़ाईदार कुर्ती और येलो शरारा के साथ ग्रीन दुपट्टा लिए नजर आ रहीं हैं, जो उन पर काफी जच रहा है।

फोटोज में हिना खान ने अपने कानों में बड़े-बड़े झुमके कैरी किए हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं।

हिना खान अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं, जिन पर फैन्स दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में हिना खान का स्मोकी मेकअप, हेयरस्टाइल और उनकी क्यूट स्माइल फैन्स के दिलों को जख्मी करता नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस हिना खान अकसर अपने एथनिक लुक और हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आती हैं।

पढ़ें- Shraddha Arya ने ब्लू क्रॉप टॉप और थाई हाई स्कर्ट में फ्लॉन्ट किया फिगर, दिए बोल्ड पोज, देखें Photos

संबंधित समाचार