अमरोहा : दबंगों ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को किया घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। थाना सैदनगली क्षेत्र में ईद पर अपने बड़े भाई के घर आए युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक को बचाने आए उसके भाई तथा भाभी पर भी दबंगों ने हमला किया। जिससे वह भी घायल हो गए। थाना असमोली क्षेत्र के गांव मदांला निवासी तौसीम पुत्र …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। थाना सैदनगली क्षेत्र में ईद पर अपने बड़े भाई के घर आए युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक को बचाने आए उसके भाई तथा भाभी पर भी दबंगों ने हमला किया। जिससे वह भी घायल हो गए।
थाना असमोली क्षेत्र के गांव मदांला निवासी तौसीम पुत्र मुन्ना बुधवार की रात अपने बड़े भाई इदरीश के घर सैदनंगली आया हुआ था। आरोप के मुताबिक तौसीम गुरुवार को अपने भाई के घर पर बैठा था। इस दौरान पास के ही कुछ दबंग उसके घर पर आ धमके तथा तौसीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने उसे चाकू छुरी,मारकर घायल कर दिया।
वही घायल को बचाने पहुंचे उसके बड़े भाई इदरीश तथा उनकी पत्नी शमा परवीन के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। जिससे वह भी घायल हो गई। तीनों पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की।
वहीं पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए हसनपुर सीएचसी भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया किसी बात को लेकर गांव में विवाद हो गया और तीनों लोग घायल हो गए हैं घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
ये भी पढ़ें:- रामपुर : 11 केंद्रों पर हुई सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा, 34 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
