मेरठ: चलती कार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आज दोपहर चलती हुई स्विफ्ट कार में आग लग गई। यह घटना कैंट इलाके में पेट्रोल पंप के पास घटी है। जिसके बाद चालक ने कार दौड़ाई तो कार सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई। इसके बाद कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने …

मेरठ। जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आज दोपहर चलती हुई स्विफ्ट कार में आग लग गई। यह घटना कैंट इलाके में पेट्रोल पंप के पास घटी है। जिसके बाद चालक ने कार दौड़ाई तो कार सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई। इसके बाद कार आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कार धू धू कर पर जलती रही। आग लगने की सूचना बाद में फायर ब्रिगेड को दी गई।

पेट्रोल पंप के पास की है घटना

कार में आग लगने की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वही कार चालक मौके पर पुलिस को नहीं मिला।

पुलिस आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मान रही है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि कार में आग लगने के मामले में जांच की जा रही है।

पढ़ें-बाराबंकी: तमंचा लहराने वाला युवक बना पुलिस के लिए पहेली, गिरफ्तारी के लिए गठित की गई कई टीमें

संबंधित समाचार