इटली के साथ संबंधों में पूरा सहयोग करूंंगा- मुख्यमंत्री बोम्मई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि इटली के साथ संबंधों में वह पूरा और हरसंभव मदद करेंगे। श्री बोम्मई ने इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल से गुरुवार को मुलाकात के दौरान इस आशय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इटली और कर्नाटक के संबंधों …

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि इटली के साथ संबंधों में वह पूरा और हरसंभव मदद करेंगे। श्री बोम्मई ने इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल से गुरुवार को मुलाकात के दौरान इस आशय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इटली और कर्नाटक के संबंधों में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए विदेश मंत्री लुइगी डी माओ ने कर्नाटक के साथ बेहतर संबंध बनाने की इच्छा व्यक्त की और मुख्यमंत्रियों को इटली आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर्नाटक और बेंगलुरु के महत्व को समझते हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और इटली के बीच संबंधों को मजबूत करने में रुचि व्यक्त करना प्रशंसनीय है। श्री माओ ने कहा,“बेंगलुरु में पिछले 40 साल से मार्बल, ग्रेनाइट और टायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

बेंगलुरु के आसपास आधुनिक टाइल निर्माण संयंत्र हैं। उन संयंत्रों में 99 फीसदी इतालवी मशीन उपयोग किए जाते हैं।” श्री बोम्मई ने कहा,“कर्नाटक के लोग भी अपने दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग करते हैं। विज्ञान यहाँ जीवन का तरीका है। यहां के लोगों की शिक्षा और विचार वैज्ञानिक हैं।”

उन्होंने कहा कि कर्नाटक का राज्य विज्ञान, यूनिकॉर्न अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, स्टार्ट-अप और आईटी क्षेत्र का नेतृत्व कर रहा है। करीब 150 साल पहले मैसूर के महाराजा ने इस विकास की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि एचएमटी और बीएचईएल जैसी विनिर्माण-केंद्रित फैक्ट्रियों ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। राज्य सरकार स्टार्टअप और यूनिकॉर्न की स्थापना को प्रोत्साहित कर रही है।

ये भी पढ़ें- केवल मेरिट के आधार पर दी जायेंगी नाैकरियां- मुख्यमंत्री भगवंत मान

संबंधित समाचार