रायबरेली: जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर, पुलिस को मिली 4 दिन की रिमांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के महराजगंज में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके विरुद्ध पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही थी। अब पुलिस ने इसे रिमांड पर लिया है।  जहरीली शराब काण्ड में मुख्य आरोपी नवीन …

रायबरेली। जिले के महराजगंज में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके विरुद्ध पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही थी। अब पुलिस ने इसे रिमांड पर लिया है।  जहरीली शराब काण्ड में मुख्य आरोपी नवीन जायसवाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

जिस पर कोतवाली पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही भी शुरू कर दी थी। अब नवीन जायसवाल ने स्वयं को न्यायालय में हाजिर कर दिया है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रिमाण्ड में लेने की पेशकश की। न्यायालय में अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता नागेन्द्र श्रीवास्तव व सरकारी अधिवक्ता निर्मल गौर के बीच हुई तीखी बहस के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को 4 दिन के लिए पुलिस कस्टमी में देने का फैसला किया।

कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरूवार को बाराबंकी न्यायालय में दोनों पक्षों के वकीलों में बहस के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में देने का फैसला लिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस अभियुक्त को बाराबंकी से महराजगंज पूंछताछ करने के लिये ले आयी है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जहरीली शराब कांड में 10 माफिया हुए गिरफ्तार, मिल सकता है मृत्युदंड…

संबंधित समाचार