हरदोई: सांप के होने से सीएमओ दफ्तर में मचा हड़कंप
हरदोई। सीएमओ दफ्तर की ऊपरी मंजिल पर सांप के होने से वहां हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियां छोड़ कर बाहर भाग निकले। इसी बीच एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ कर उसे बाहर छोड़ दिया। मामला गुरुवार का है। नयागांव मुबारकपुर में स्थित सीएमओ दफ्तर में रोज़ाना की …
हरदोई। सीएमओ दफ्तर की ऊपरी मंजिल पर सांप के होने से वहां हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियां छोड़ कर बाहर भाग निकले। इसी बीच एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ कर उसे बाहर छोड़ दिया।
मामला गुरुवार का है। नयागांव मुबारकपुर में स्थित सीएमओ दफ्तर में रोज़ाना की तरह काम-काज निपटाया जा रहा था। इसी बीच उसकी दूसरी मंज़िल पर बने कमरें में सांप होने की खबर ने खलबली मचा दी।
वहां काम कर रहे कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियां छोड़ कर बाहर की तरफ भागने लगे। इसी बीच एक कर्मचारी ने हिम्मत जुटाते हुए किसी तरह सांप को पकड़ कर उसे दफ्तर से बाहर कर दिया। लेकिन फिर भी काफी देर तक दहशत के चलते कर्मचारियों के हाथ कांपते रहे।
पढ़ें-रामनगरी अयोध्या में सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश नाकाम
