बस्ती में छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में तीन युवकों को एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाली छात्रा से तीन युवको द्वारा सामूहिक बलात्कार किया …

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में तीन युवकों को एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाली छात्रा से तीन युवको द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था।

पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों आरोपी पड़री गांव निवासी बलराम उर्फ पप्पू, राकेश लोधी और आजाद लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के विरूद्व मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: किशोरी को बंधक बनाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

संबंधित समाचार