बरेली: कुतुबखाना से बांसमंडी तक हटाया गया अतिक्रमण
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम टीम ने कुतुबखाना में दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाते हुए गुरुवार को बांसमंडी की ओर रुख किया। यहां शुरुआत में सन्नाटा रहा लेकिन बांसमंडी की ओर बढ़ने पर टीम को सड़क पर सामान लगाए बैठे दुकानदार मिले। टीम ने उनका सामान जब्त करना शुरू किया तो दुकानदारो में हड़कंप मच …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम टीम ने कुतुबखाना में दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाते हुए गुरुवार को बांसमंडी की ओर रुख किया। यहां शुरुआत में सन्नाटा रहा लेकिन बांसमंडी की ओर बढ़ने पर टीम को सड़क पर सामान लगाए बैठे दुकानदार मिले। टीम ने उनका सामान जब्त करना शुरू किया तो दुकानदारो में हड़कंप मच गया। कुछ तो सामान समेट ले गए जो नहीं समेट पाए उनका सामान जब्त कर लिया गया।
टीम जेसीबी लेकर चल रही थी। खोया मंडी की रोड से टीम ने सड़क के हिस्से में नमकीन की दुकान लगाए दुकानदार का समान जब्त करना शुरू किया तो उसने इसे रोकने का प्रयास किया। टीम आगे बढ़ी तो सड़क पर कई लोगों के मेज काउंटर और अन्य सामान भी सड़क पर मिला। टीम ने उसे जब्त कर लिया। अब तक दुकान खोले दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिये थे।
यहां से काफी सामान भरकर टीम बांसमंडी रोड पर आई। यहां लोहे के ड्रम और भट्ठी सड़क पर लगाकर बेची जा रही थी। टीम ने इस सामान को जब्त किया। आगे बढ़ने पर सड़क पर ही बांस और सीढ़ियां लगाकर बेची जा रही थी। टीम ने यहां सामान उठाना चाहा तो कुछ लोगों ने टीम को रोकने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा टीम के आगे उनकी नहीं चल पाई और टीम ने सामान को जब्त कर लिया। यहीं पर सड़क पर खड़े एक ठेले को भी टीम ने तोड़ दिया। साहूराम स्वरूप कॉलेज के चौराहे तक टीम ने अतिक्रमण को साफ कराया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह, जयपाल पटेल, हीरा लाल, आनंद अग्रवाल सहित सुरक्षा टीम भी तैनात रही।
ये भी पढ़ें-
