गाजियाबाद: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
गाजियाबाद। मसूरी थाना इलाके के डासना में स्थित जेल में तैनात जेल वार्डन गजेंद्र ने डासना के सद्भावना कॉलोनी में स्थित कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जेल कर्मचारियों की माने तो प्रेम संबंध में महिला द्वारा पुलिसकर्मी को टॉर्चर किया जा रहा था जिसके चलते पुलिसकर्मी गजेंद्र ने मौत को गले …
गाजियाबाद। मसूरी थाना इलाके के डासना में स्थित जेल में तैनात जेल वार्डन गजेंद्र ने डासना के सद्भावना कॉलोनी में स्थित कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जेल कर्मचारियों की माने तो प्रेम संबंध में महिला द्वारा पुलिसकर्मी को टॉर्चर किया जा रहा था जिसके चलते पुलिसकर्मी गजेंद्र ने मौत को गले लगा लिया।
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जेल में तैनात जेल वार्डन गजेंद्र डासना के सद्भावना कॉलोनी के एक कमरे में अपने भाई के साथ रहता था और उसके सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह 3 दिन की छुट्टी पर चल रहा था और अपने आप को बीमार बता रहा था। उसने जेल प्रशासन के समक्ष मेडिकल जमा कर आज से ड्यूटी ज्वाइन करने की बात भी कही थी। संभवत इसी से आहत होकर जेल वार्डन गजेंद्र ने सुसाइड किया होगा।
सुसाइड का मामला सामने आने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। मृतक की जेब से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा आत्महत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है। जांच जारी है।
पढ़ें- बरेली: पत्नी के स्कूल जाने के बाद युवक ने लगा ली फांसी
