गाजियाबाद: बाथरूम में मिला महिला का शव, पानी मांगने के बहाने घर में घुसे थे आरोपी, जांच शुरू
गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित फ्लैट में 20 साल की महिला का शव बाथरुम में मिला। महिला के गले पर तार के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तार से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। फ्लैट में संतोष कुमार अपनी पत्नी संतोषी और मां पदमावती के साथ रहते हैं। वारदात …
गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित फ्लैट में 20 साल की महिला का शव बाथरुम में मिला। महिला के गले पर तार के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तार से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है।
फ्लैट में संतोष कुमार अपनी पत्नी संतोषी और मां पदमावती के साथ रहते हैं। वारदात के वक्त घर में संतोषी और उनकी सास पदमावती थीं। जबकि संतोष नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे।
पदमावती ने बताया कि गुरुवार शाम को कुछ लोग पानी लेने के बहाने घर में आए थे। कमरे में आते ही उन्होंने बुजुर्ग महिला को धक्का देकर बालकनी में बंद कर दिया और फिर वारदात करके भाग निकले।
रात में जब संतोष घर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला है और बाथरूम में संतोषी का शव था। अलमारी और लॉकर के ताले टूटे थे। लॉकर से कुछ सामान भी गायब था। इसके बाद संतोष ने बालकनी का लॉक खोलकर मां को बाहर निकाला। फिर पुलिस को सूचना दी।
संतोष ने पुलिस को बताया कि फ्लैट में काम करने वाले मजदूर अक्सर पानी आदि सामान लेने के लिए उनके फ्लैट पर आ जाते थे। इसी बयान के आधार पर पुलिस को इस बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूरों पर शक है।
SSP का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऊपर वाले फ्लैट में काम कर रहे मजदूरों पर ही हत्या का शक है। आशंका है कि मजदूर लूटपाट के इरादे से घुसे थे और वारदात करके भाग निकले हैं। SSP ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है।
पढ़ें- गाजियाबाद: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
