अयोध्या: सीएम योगी के आगमन से पहले रूट डायवर्जन की वजह से श्रद्धालु हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या आगमन से पहले ही नगर के लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्जन के चलते श्रद्धालुओं को भी खासी मुसीबतें उठानी पड़ी। वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त के चलते मुंडन का अच्छा संयोग बन रहा था। इसलिए आस-पास के जनपदों से भी लोग …

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी के अयोध्या आगमन से पहले ही नगर के लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्जन के चलते श्रद्धालुओं को भी खासी मुसीबतें उठानी पड़ी। वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त के चलते मुंडन का अच्छा संयोग बन रहा था। इसलिए आस-पास के जनपदों से भी लोग बच्चों का मुंडन कराने अयोध्या पहुंचे, लेकिन यहां रूट डायवर्जन की वजह से उन्हें जाम का झाम झेलना पड़ा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा, जिसके चलते शहर में रूट डायवर्जन किया गया था, जिसका सबसे अधिक असर अयोध्या में दूर दराज के आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ा। खास तौर पर बुजुर्ग श्रद्धालु सबसे अधिक परेशान दिखाई दिए। मिल्कीपुर से पोती का मुंडन कराने आए अरुण कुमार ने बताया कि जाम के कारण इस भीषण गर्मी में परिवार के कई सदस्यों को उल्टियां शुरू हो गई।

हालांकि बाद में किसी तरह हनुमानगढ़ी पहुंचे और मुंडन कराकर लौट आए। सुबह सात बजे से ही अयोध्या नया घाट पर जाम की स्थिति बन गई थी। गोंडा की ओर से आने वाले वाहन पुल पर ही रोक दिए गए थे, जिसके चलते पुल पर जाम लग गया था।

पढ़ें- वाराणसी: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगा का हुआ दुग्धाभिषेक, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संबंधित समाचार