बहराइच: ग्रामीणों ने कोटा चयन में धांधली का लगाया आरोप, तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
बहराइच। कैसरगंज के बांसगांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोटा चयन बिना खुली बैठक के ही कर दिया गया है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसगांव का कोटा कई दिनों से दूसरे कोटेदार के यहां अटैच चल …
बहराइच। कैसरगंज के बांसगांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि क्षेत्रीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोटा चयन बिना खुली बैठक के ही कर दिया गया है। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसगांव का कोटा कई दिनों से दूसरे कोटेदार के यहां अटैच चल रहा था।
इसके बाद ब्लॉक के अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे कोटेदार का चयन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। शुक्रवार को कुन्नू खां की अगुवाई में बिटाना देवी, रामकुमार, मुगनू खां, मस्ताना, सलाहुद्दीन समेत सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने कहा कि अटैच कोटा अमरेश कुमार के यहां था।
इसके बाद ग्रामीणों को सूचना और खुली बैठक के कोटा चयन करना ग्रामीणों के साथ छल है। सभी ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि कोटे का चयन खुली बैठक में ही होता है। ग्रामीणों का शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्यवाई होगी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पढ़ें-बाराबंकी: कोटा आवंटन को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, जानें फिर क्या हुआ?
