रामपुर: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों के पैर में मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने आश्रम पद्धति के पास मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। शासन के आदेश के बाद भी पशुओं पर रोक नहीं लग पा रही है। पशुओं को अवैध …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने आश्रम पद्धति के पास मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। शासन के आदेश के बाद भी पशुओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

पशुओं को अवैध रुप से लाने का कारोबार खूब फल फूल रहा है। गुरुवार शाम को टांडा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर कार से रामपुर की ओर आ रहे है। उसके बाद टांडा प्रभारी ने अपनी टीम के साथ प्राणपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस बीच सामने से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने कार को दौड़ा लिया।

पुलिस ने पीछा किया,तो पशु तस्कर कार में उतरकर जंगल की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए पशु तस्कर पर फायरिंग की, तो उसके पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वह घायल होकर गिर गया था। दो आरोपी को चकमा देकर फरार हो गए। जिसके बाद जिले भर की पुलिस ने कांबिंग शुरुकर दी। सिविल लाइन पुलिस ने कांबिंग के दौरान आश्रम पद्धति तिराहे से दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए दोनों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जहां पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहसिन पुत्र नन्हे दादा निवासी मोहल्ला बजरिया खानसामा थाना गंज,मुन्ना उर्फ निसार पुत्र नबी हसन निवासी मोहल्ला बजरिया खानसामा बताया।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एएसपी डां संसार सिंह ने बताया कि टांडा में मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गए थे।कांबिंग के दौरान आश्रम पद्धति के पास से उनको गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लग गई।दोनों पर पशु क्रुरता के काफी मुकदमें दर्ज हैं। काफी समय से दोनों को तलाश किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:- बिहार: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा जेल अधीक्षक के खिलाफ एसवीयू का छापा

संबंधित समाचार