अलीगढ़: सड़क हादसे में कार और बाइक की हुई टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले के कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा की घटना सामने आयी है। बतादें कि तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर रॉन्ग साइड जाते हुए सामने से आ रही बाइक सवार युवक को सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया और …

अलीगढ़। जिले के कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा की घटना सामने आयी है। बतादें कि तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर रॉन्ग साइड जाते हुए सामने से आ रही बाइक सवार युवक को सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया और उपचार के दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बतादें कि यूपी के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी सुनील बेटा मुकुट खैर से बाईक द्वारा अपने गांव लौट रहा था तभी आगे की तरफ से आ रही कार ने गौमत बाजना रोड पर सपना फार्म हाउस के पास। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार सवार चालक कार को छोड़ मौके से फरार हो गया।

वहीं बाइक सवार मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस चौकी को दी गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बाइक सवार सुनील को उपचार के लिए स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में बाइक सवार घायल सुनील की उपचार के दौरान मौत हो गई घटना के बाद परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें-हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार