कानपुर: विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई भूमाफिया घोषित, जल्द होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। यूपी में कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बिकरू कांड में खजांची जय बाजपेई को अभी तक अदालत से राहत मिलने की आस के बीच उसेके ऊपर जिला प्रशासन ने भूमाफिया घोषित करने की भी कार्रवाई …

कानपुर। यूपी में कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बिकरू कांड में खजांची जय बाजपेई को अभी तक अदालत से राहत मिलने की आस के बीच उसेके ऊपर जिला प्रशासन ने भूमाफिया घोषित करने की भी कार्रवाई कर दी है।

कानपुर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जिले की एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स ने तीन नये भूमाफियाओं को चिहिन्त किया है। इनमें बिकरू कांड में संलिप्त जय बाजपेई भी शामिल है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी प्रचलित है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जय बाजपेई द्वारा रेलवे की जगहों पर कब्जा कर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में उन्हें भूमाफिया घोषित किया गया है। इनमें भूमाफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। वहीं, सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-रिकॉर्ड रूम से विकास दुबे समेत 9 हजार शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब, एसआईटी जांच में हुआ खुलासा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता