संभल: ट्रेन में चेकिंग और अवैध वसूली करते फर्जी टीटीई पकड़ा
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने टिकट चेक करते समय एक फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। गुरुवार को लोगों ने ट्रेन में एक फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने टिकट चेक करते समय एक फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। गुरुवार को लोगों ने ट्रेन में एक फर्जी टीटीई को पकड़ लिया।
अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में एक युवक टीटीई बनकर लोगों के टिकट चेक कर रहा था। टिकट न होने पर वह यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। ऐसा करते देख लोगों को युवक पर शक हुआ। लोगों ने युवक से पूछताछ की तो वह सकपका गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने फर्जी टीटीई को पकड़ जीआरपी पुलिस चौकी राजघाट को सौंप दिया।
शाम को पुलिस यहां जीआरपी थाने ले आई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सूरजपाल पुत्र रामचरन यादव निवासी ग्राम मेहुआ हसनगंज थाना रजपुरा संभल बताया। जीआरपी ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : कोठी लक्खी बाग के चौकीदार की जलाकर हत्या, एक महीने में दूसरा केस
