बरेली: जून के दूसरे हफ्ते में घोषित हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रायोगिक परीक्षाओं का भी मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शनिवार तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। प्रायोगिक परीक्षाओं …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्रायोगिक परीक्षाओं का भी मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शनिवार तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक भी स्कूलों से मांगे हैं।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर पर परीक्षार्थियों के अंक अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जून के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। जनपद में मूल्यांकन कार्य के लिए तीन केंद्र जीआईसी, एसवी इंटर कॉलेज और एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में बनाए गए।

बोर्ड कीओर से जैसे-जैसे कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होता जा रहा है। इसके साथ ही रिजल्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है और परीक्षार्थियों के अंक भी अपलोड किए जा रहे हैं। हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन एवं इंटर के खेल और शारीरिक शिक्षा विषय के प्राप्तांकों को पहले ही मांगा जा चुका है।

जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 6 लाख 50 हजार कॉपियां आवंटित की गई । डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर पूरा करा लिया जाएगा। शासन से मांगी गई सभी सूचनाएं तैयार कराई जा रही हैं। उम्मीद है कि जून में बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सिपाही ने दूधवाले को बंधक बनाकर मंगवाए 45 हजार रुपये

संबंधित समाचार