बरेली: बिजली कटौती का खेल फिर हुआ शुरू
बरेली, अमृत विचार। मई में ही गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है, जबकि अभी जून का महीना बाकी है। हर रोज हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार को भी शहर में जमकर बिजली कटौती की गई। वहीं देहात के कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल …
बरेली, अमृत विचार। मई में ही गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है, जबकि अभी जून का महीना बाकी है। हर रोज हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार को भी शहर में जमकर बिजली कटौती की गई। वहीं देहात के कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रह रही है।
झुलसाने वाली गर्मी व उमस के बीच बिजली की आंख मिचौली से लोगो में हाहाकार मचा हुआ है। खासकर रात में बिजली के कटने से उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है। शहरी क्षेत्र का काेई भी ऐसा हिस्सा नहीं होगा जहां शाम छह बजे से रात 10 बजे तक ट्रिपिंग न होती हो।
उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है कि जब बच्चों के पढ़ने का व महिलाओं को खाना बनाने का समय होता है उसी समय बिजली काट दी जाती है। शुक्रवार को सुभाषनगर, हरूनगला, राजेन्द्र नगर, शहदाना, किला, माडल टाउन सहित कई उपकेन्द्रों में बिजली की आंख मिचौली बनी रही।
वहीं देहात के इलाकों में बिजली कटौती से पूरी रात ग्रामीण परेशान रहते हैं। इसके अलावा बिजली विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवा और पानी से निपटने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पेड़ों की टहनियों की छटाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
