ED के निशाने पर बाहुबली विजय मिश्रा, प्रयागराज और भदोही में करोड़ों की संपत्ति करेगा जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ईडी पूर्व विधायक विजय मिश्रा की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करेगी। अभी तक की छानबीन में भदोही से लेकर प्रयागराज तक उनकी कई अचल संपत्ति को चिह्नित किया गया …

प्रयागराज। माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ईडी पूर्व विधायक विजय मिश्रा की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करेगी। अभी तक की छानबीन में भदोही से लेकर प्रयागराज तक उनकी कई अचल संपत्ति को चिह्नित किया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी जा रही है, ताकि राजस्व विभाग से अभिलेखों की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञानपुर भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के अलावा उनके सहयोगियों और करीबियों के भी आर्थिक स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के नाम खरीदी गई चल व अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। अब तक की तफ्तीश में विजय की प्रयागराज के अल्लापुर, हंडिया और भदोही समेत कई जगह संपत्ति के बारे में पता चला है। इसमें मकान, भूखंड और फ्लैट शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

मनी लांड्रिंग का केस था दर्ज

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ केंद्रित जांच एजेंसी ने परिजनों के साथ ही बाहुबली विधायक के बैंक खातों को खंगाल रही है। इसके साथ ही पिछले वर्ष ईडी ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। फिर जांच टीम ने बाहुबली से पूछताछ करने आगरा जेल गई थी। बाहुबली अब करोड़ों की संपत्ति को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पत्नी को अग्रिम जमानत, बेटे की नामंजूर

संबंधित समाचार