वाराणसी: बारिश के लिए तरस रही काशी, गंगा का जलस्तर पहुंचा 56 मीटर से नीचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। तपती गर्मी से आम जन की हालत खराब होती जा रही है। वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान आसमान छूने लगा है। कई इलाकों में काफी घनघोर बरसात हुई। मगर बनारस सूखा ही रह गया। बादलों ने कुछ देर काशी के आसमान की घेरेबंदी जरूर की, मगर एक पल भी बूंदाबांदी काशीवासियों को नसीब नहीं …

वाराणसी। तपती गर्मी से आम जन की हालत खराब होती जा रही है। वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान आसमान छूने लगा है। कई इलाकों में काफी घनघोर बरसात हुई। मगर बनारस सूखा ही रह गया। बादलों ने कुछ देर काशी के आसमान की घेरेबंदी जरूर की, मगर एक पल भी बूंदाबांदी काशीवासियों को नसीब नहीं हुई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तो बारिश का कोई अनुमान ही नहीं है। इसके बाद उम्मीद की जा सकती है कि वाराणसी का मौसम खुशनुमा हो। आज वाराणसी में तेज धूप निकलने से गर्मी फिर से बढ़ गई है। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

वहीं सूरज आज सुबह 7 बजे से ही झुलसाने का काम कर रहे हैं। वातावरण में नमी 79% पर आ गई है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 38.8°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1°C कम 24°C दर्ज किया गया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नमी थोड़ी और बढ़ी तो वाराणसी में बारिश 3-4 दिन में धमक सकती है।

वाराणसी में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज भी 68 अंक पर बना हुआ है। वातावरण में प्रदूषण ‘संतोषजनक’ की कटेगरी में है। आज वाराणसी का सबसे कम प्रदूषित इलाका BHU रहा। यहां का AQI 59 अंक दर्ज किया गया।

पढ़ें- मुरादाबाद : 10 मई के बाद रुलाएगी गर्मी, पारा पहुंचेगा 45 पार

संबंधित समाचार