लखनऊ: खाली प्लाट में मिला युवक का सिर कटा शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुंडबा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की सिर कटा शव जाहिरापुर मोहल्ले में एक खाली प्लाट में मिला है। मृतक पिंक शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए था। उसकी उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं …

लखनऊ। गुंडबा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की सिर कटा शव जाहिरापुर मोहल्ले में एक खाली प्लाट में मिला है। मृतक पिंक शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए था। उसकी उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिस प्लाट में शव मिला। उसमें घास उगी हुई थी। इस कारण शव किसी को दिखाई नहीं दिया। जांच जारी है।

शव की तलाशी ली गई तो पहचान से जुड़े कोई कागज नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। दूसरे थानों को भी शव मिलने की सूचना दी गई है।

पढ़ें- गोरखपुर: रेलवे कर्मचारी के बेटे का मिला शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार