गौतम बुद्ध नगर: अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार, एडीसीपी ने कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा बीटा-2 पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी दिल्ली जल निगम के एक अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे लाखों रुपए की रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे थे। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि खुर्जा के रहने …

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा बीटा-2 पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी दिल्ली जल निगम के एक अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे लाखों रुपए की रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे थे। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि खुर्जा के रहने वाले नागेश कुमार नामक व्यक्ति ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस से शिकायत की थी। जिसकें बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उसके बाद ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बुलाया।

उनका आरोप है कि इन लोगों के साथ एक महिला थी। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि महिला थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक ओयो होटल में उन्हें लेकर गई। वहां पर इन लोगों ने महिला के साथ उनकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़ित के अनुसार जब महिला उनके साथ होटल में थी, तभी चार लोग वहां पर आ गए।

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया पीड़ित कि उनके साथ मारपीट की गई और काफी देर तक चली बातचीत के बाद सौदा 13 लाख में तय हुआ। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनसे उस समय दो लाख 85 हजार रुपए ले लिया। 10 लाख 15 हजार रुपए बकाया था।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए भारत और प्रशांत नामक 2 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि इस घटना में शामिल महिला का नाम नीता चौधरी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल देवेंद्र और मिंटू नामक 2 लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पढ़ें- बाराबंकी: खेत में मिला लापता महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

संबंधित समाचार