अमरोहा : महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी धनौरा, अमरोहा, अमृत विचार। थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव ढयोटी में शुक्रवार देर रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर …

मंडी धनौरा, अमरोहा, अमृत विचार। थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव ढयोटी में शुक्रवार देर रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव ढयोटी निवासी 35 वर्षीय मनोज देवी पत्नी नन्हे सिंह शुक्रवार रात घर में सोई थी। पति नन्हे मजदूरी करने गया था। रात में किसी वक्त मनोज लघुशंका के लिए उठी थी। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर मृतका के दो देवर व अन्य परिजन भागते हुए बाहर पहुंचे। महिला को मृत अवस्था में देख परिजनों के होश उड़ गए। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार संग एसपी विनीत जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। परिजनों ने मृतका या उसके पति की किसी से कोई रंजिश नहीं होने की बात कही। हत्या किसने और क्यों की खुद परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। मृतका के देवर कृपाल सिंह ने अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, संदेह के घेरे में ससुराली

संबंधित समाचार