Russia-Ukraine War : कल जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे जो बाइडेन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ जी-7 की वर्चुअल बैठक में चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बाइडेन जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की अध्यक्षता में जी-7 नेताओं के साथ कल वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे। बैठक स्थानीय समयानुसार 11.00 बजे शुरू होगी। बयान में …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ जी-7 की वर्चुअल बैठक में चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बाइडेन जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की अध्यक्षता में जी-7 नेताओं के साथ कल वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे।

बैठक स्थानीय समयानुसार 11.00 बजे शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि जी-7 के नेता यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के नवीनतम घटनाक्रम , अभियान के वैश्विक प्रभाव तथा रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन का समर्थन करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

ब्लिंकन ने बिलावल के साथ अफगानिस्तान पर चर्चा की
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से अफगानिस्तान की स्थिति और आतंकवाद से लड़ने के प्रयासों पर बातचीत की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने बयान में कहा कि ब्लिंकन ने जरदारी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान अफगानिस्तान में स्थिरता और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अमेरिका-पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के संदर्भ में भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन संकट पर भारत ने कहा, कूटनीति और बातचीत का रास्ता ही एकमात्र विकल्प

संबंधित समाचार